Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Lanka Parliamentary Elections 2024: श्रीलंका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, शुक्रवार को नतीजे आने की संभावना

November 14, 2024

Sri Lanka Parliamentary Elections 2024: श्रीलंका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, शुक्रवार को नतीजे आने की संभावना

Sri Lanka Parliamentary Elections 2024: श्रीलंकाई संसदीय चुनाव के लिए मतदान पूरे दक्षिण एशियाई देश में मतदान केंद्र खुलने के बाद गुरुवार सुबह स्थानीय समय 7:00 बजे शुरू हुआ। इसमें 8,000 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 1.7 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता भाग ले रहे हैं। श्रीलंकाई संसद में 225 सीटें हैं, बहुमत की सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की आवश्यकता होती है।

यह चुनाव राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डिसनायके ने श्रीलंका के लिए एक परिवर्तनकारी एजेंडे का वादा किया है, जिसके लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक ठोस संसदीय बहुमत की आवश्यकता है। देश में मतदान आज शाम चार बजे बंद हो जाएगा। ये चुनाव मार्क्सवादी विचारधारा के प्रति झुकाव रखने वाले देश के नए राष्ट्रपति के लिए आर्थिक सुधार के वादों को पूरा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

इस द्वीपीय देश में 21 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत हासिल हुई थी लेकिन वह 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने में विफल रहे थे जिसके बाद दिसानायके अपने भ्रष्टाचार विरोधी जवाबदेही सुधारवादी कार्यक्रम को लागू करने के लिए मजबूत संसद की वकालत कर रहे हैं। यदि उनकी पार्टी ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) को 225 सदस्यीय संसद पर नियंत्रण पाना है तो उन्हें चुनाव में कम से कम 113 सीट पर जीत हासिल करनी होगी।

एनपीपी का गठन 2019 में किया गया था और यह श्रीलंका के राजनीतिक परिदृश्य में अपेक्षाकृत नया दल है। पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके कई उम्मीदवार राजनीति में नए चेहरे हैं और इनका मुकाबला देश के अन्य पुराने दलों के उम्मीदवारों से हैं। राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे साजिथ प्रेमदासा और उनकी पार्टी ‘यूनाइटेड पीपुल्स पावर’ एनपीपी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं।

श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है ऐसे में ये चुनाव देश की दिशा और दशा निर्धारित करने के लिहाज से काफी अहम हैं। कुल 8,821 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें