Site icon Dainik Savera Times

श्रीलंका भारतीय पयर्टकों को देगा वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति

कोलंबो: श्रीलंका मंत्रिमंडल ने भारत सहित 35 देशों के पर्यटकों को एक अक्टूबर 2024 से द्वीप राष्ट्र में वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है।एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पर्यटन मंत्रालय के सलाहकार हरिन फर्नांडो ने कहा ‘श्रीलंका एक अक्टूबर 2024 से भारत, चीन और रूस सहित 35 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश खोलेगा।’ इस सूची में ऑस्ट्रेलिया, जापान के अलावा जर्मनी और नीदरलैंड सहित अधिकांश यूरोपीय संघ के सदस्य , नेपाल, अमेरिका, ब्रिटेन , कनाडा, न्यूजीलैंड, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इजरायल सहित कई मध्य पूर्वी देश और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।

यह निर्णय कोलंबो के विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में श्रीलंका सरकार ने चीन, रूस, भारत, थाईलैंड और इंडोनेशिया के पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क नहीं लेने की अपनी मंशा की घोषणा की थी। श्री फर्नांडो ने तब कहा था कि सरकार का लक्ष्य इन पांच देशों से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है ताकि निकट भविष्य में सालाना पचास लाख पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

Exit mobile version