कोलंबो: बंदूक हिंसा पर अंकुश लगाने और आपराधिक नैटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से श्रीलंकाई अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कोलंबो के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्र में रात भर के एक समन्वित अभियान के दौरान 300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि चार जुलाई की रात चलाए गए संयुक्त अभियान में श्रीलंका पुलिस, विशेष कार्यबल, सेना और नौसेना के जवान शामिल थे। विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थों से संबंधित तथा अन्य अपराधों में शामिल 300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें यह भी कहा कि अभियान का लक्ष्य माफिया और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों को खत्म करना है। यह कार्रवाई बंदूक हिंसा से संबंधित घटनाओं में वृद्धि को लेकर बढ़ती सार्वजनिक चिंता के बीच की गई।
श्रीलंकाई अधिकारियों ने बंदूक हिंसा पर कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

