Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका के नौसैनिकों ने तमिलनाडु के 17 मछुआरों को किया गिरफ्तार

September 30, 2024

श्रीलंका के नौसैनिकों ने तमिलनाडु के 17 मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप लगाकर तमिलनाडु के 17 मछुआरों को कथित तौर पर गिरफ्तार किया और उनके मछली पकड़ने वाले दो मशीनीकृत ट्रॉलर जब्त कर लिये।

प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि रामेश्वरम के थंगाचिमादम गांव के रहने वाले मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे श्रीलंका के डेल्फ़्ट द्वीप के पास समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। गिरफ्तार मछुआरों और उनके ट्रॉलरों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मन्नार ले जाया गया। साथी मछुआरों की गिरफ्तारी से नाराज बड़ी संख्या में मछुआरों ने मदुरै-रामेश्वरम राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से श्रीलंका द्वारा हिरासत में लिए गए सभी मछुआरों और नौकाओं को तत्काल रिहा कराने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें