Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने चीनी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

January 29, 2025

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने चीनी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने हाल ही में एक विशेष संदेश जारी कर चीनी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और चीन के साथ हाथ मिलाकर काम करना जारी रखने की आशा व्यक्त की, ताकि समान दृष्टिकोण को साकार किया जा सके।

अपने बधाई संदेश में दिसानायके ने कहा कि वसंत महोत्सव चीनी लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। चीन की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है और वह अपनी परंपराओं की रक्षा को बहुत महत्व देता है। साथ ही, चीन राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा देने के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत का रचनात्मक उपयोग करने में भी माहिर है।

दिसानायके ने कहा कि प्राचीन रेशम मार्ग ने श्रीलंका और चीन के बीच दीर्घकालिक मित्रता स्थापित की है तथा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं। श्रीलंका और चीन संयुक्त रूप से शांति को बढ़ावा देने और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीलंका अपने साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें