Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Sri Ravi Shankar ने की G20 अध्यक्षता के लिए भारत की सराहना

September 15, 2023

Sri Sri Ravi Shankar ने की G20 अध्यक्षता के लिए भारत की सराहना

संयुक्त राष्ट्रः आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर ने भारत की जी20 अध्यक्षता की सराहना करते हुए कहा कि शिखर सम्मेलन में संयुक्त बयान को लेकर सफलता हासिल करना अत्यंत कठिन था और यह टकराव में शामिल पक्षों के मार्गदर्शन, उन्हें संभालने और समान दृष्टिकोण पर लाने के भारत के कौशल को दर्शाता है। रविशंकर ने अंतररष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित एक विशेष सत्र डिस्कोर्स ऑन पीस में मुख्य भाषण दिया।

‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक रविशंकर ने भारत की अध्यक्षता में हाल में दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन का जिक्र करते लोगों और राष्ट्रों के बीच संवाद के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, कि अगर भारत जी20 के माध्यम से वार्ता कर सकता है और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी से एक प्रस्ताव पेश करा सकता है, तो यह बहुत कुछ प्रर्दिशत करता है। यह इन सभी परस्पर-विरोधी ताकतों के मार्गदर्शन, उन्हें समझने तथा एक साझे दृष्टिकोण पर राजी करने का कौशल है।

उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सम्मेलन में शामिल नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि दो बड़े देशों के नेताओं की गैर-हाजिरी में जी20 सदस्यों के लिए यह एक अत्यंत कठिन कार्य था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें