Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के कराची में राशन बांटने के दौरान भगदड़ मच गई, 11 लोगो की मौत

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार को भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। घटना एक फैक्ट्री में हुई। यहां गरीबों के लिए रमजान के दौरान खाने का सामान और दूसरी चीजें बांटी जा रहीं थीं। ज्यादा भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई। जिसमे 8 महिलाएं और 3 बच्चे मारे गए। जानकारी के मुताबिक- मौके पर पुलिस भी वहां मौजूद थी, लेकिन भगदड़ मचते ही वो मौके से भाग गई।

Exit mobile version