Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

 चीन में महिलाओं की स्थिति लगातार हुई बेहतर

October 21, 2023

 चीन में महिलाओं की स्थिति लगातार हुई बेहतर

महिलाओं की मुक्ति और प्रगति के बिना, मानव जाति प्रगति हासिल नहीं कर सकती है। अपनी स्थापना के बाद से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने महिलाओं की मुक्ति हासिल करने और पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयास किए। वर्ष 1949 में चीन लोक गणराज्य की स्थापना के साथ चीनी महिलाओं ने सैंकड़ों वर्षों के उत्पीड़न और गुलामी को समाप्त किया और अपने परिवारों की स्वामी बनीं। चीनी महिलाओं का कार्य हमेशा पार्टी और देश के विकास से निकटता से जुड़ा रहा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में पीढ़ी दर पीढ़ी महिलाएं चीन के निर्माण, सुधार और विकास में योगदान दे रही हैं। चीनी राष्ट्र के निरंतर विकास के साथ चीनी महिलाओं के स्थान में व्यापक बदलाव आया है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से आर्थिक और सामाजिक विकास में आधे आसमान के रूप में महिलाओं की भूमिका तेजी से स्पष्ट हो गई है। वर्ष 2021 में देश भर में कार्यरत सभी व्यक्तियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 43.1% रही, और देश भर में वैज्ञानिक और तकनीकी श्रमिकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 45% से अधिक थी। महिलाओं और बच्चों के लाभ, खुशी और सुरक्षा की भावना में काफी सुधार हुआ है और महिलाओं की औसत जीवन प्रत्याशा 80.88 वर्ष तक पहुंच गई है। शिक्षा में लैंगिक संतुलन मूलतः हासिल कर लिया गया है। बच्चों के विकास का माहौल तेजी से अनुकूलित हो रहा है। 2021 के अंत तक, देश भर में कुल 25 करोड़ बच्चों ने शहरी और ग्रामीण निवासियों के लिए बुनियादी चिकित्सा बीमा में भाग लिया।

“चीनी महिलाओं के विकास की रूपरेखा (2021-2030)” में 8 क्षेत्रों से 75 मुख्य लक्ष्य और 93 रणनीतिक उपाय प्रस्तावित हैं, जिससे अगले दस वर्षों में महिलाओं के विकास के लिए लक्ष्यों और कार्यों की योजना बनाना और उन्हें अमल में लाना है। हाल के दस वर्षों में महिलाओं ने समय के साथ विकास किया है, मातृभूमि के साथ आगे बढ़ी हैं, पार्टी और देश के विभिन्न उपक्रमों में अपनी शक्ति का योगदान दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें