Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

चीन के अंतरिक्ष अनुप्रयोग में लगातार प्रगति

चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना कार्यालय ने 18 अगस्त को कहा कि अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला औपचारिक रूप से परिचालन में है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है और लगातार प्रगति हासिल हो रही है।
बताया जाता है कि अब तक अंतरिक्ष स्टेशन में कक्षा में अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और अनुप्रयोग परियोजना में अंतरिक्ष जीवन विज्ञान और मानव अनुसंधान, माइक्रोग्रैविटी भौतिकी और नई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं। समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना वर्ष 1992 में लागू हुई। अब तक 4,000 से अधिक उपलब्धियों का प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में हो चुका
है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version