Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

चीन में रहने वाले भारतीय रेस्टोरेंट मैनेजर की कहानी…चीन मेरे लिए है दूसरा घर

खुनमिंग स्थित भारतीय रेस्टोरेंट अंबर पैलेस के मैनेजर दीपक सिह ने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ विशेष बातचीत की। भारत के रहने वाले दीपक को चीन में लगभग 7 सात साल हो चुके हैं, इस दौरान उन्हें चीन की तमाम बातों ने बहुत प्रभावित किया है। चीन में जिस तरह बिजनेस को बढ़ावा दिया जा रहा है, उससे विदेशी लोग रेस्टोरेंट व्यवसाय में भी काम करते हैं। इसके साथ ही चीनी लोगों के प्रेम और चीन में सुरक्षित जीवन के कारण भी दीपक को चीन में रहना पसंद है। वे कहते हैं कि चीन में रहते हुए हम होली, दीवाली जैसे भारतीय त्योहार मनाते हैं। जबकि चीनी लोगों को भारतीय संस्कृति और खाना बहुत पसंद है। ऐसे में दोनों देशों के बीच दोस्ती और मजबूत होनी चाहिए। दीपक को चीन बहुत पसंद है, वे कहते हैं कि चीन और भारत की संस्कृति में काफी समानताएं हैं। हम चाहते हैं कि चीन और भारत के रिश्ते मजबूत हों, क्योंकि दोनों हम पड़ोसी हैं। 

चीन में मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा है। चीन मेरे लिए दूसरा घर है। मैं पहली बार साल 2013 में चीन आया, लेकिन उस समय मुझे बिल्कुल भी चीनी भाषा नहीं आती थी। मुझे भाषा नहीं आने के बाद भी चीन में कोई परेशानी नहीं हुई। क्योंकि चीनी लोग बहुत अच्छे और दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। यहां के लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। चीनी लोगों ने मुझे कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि मैं विदेश की धरती पर हूं। मैं लगभग 5-6 साल बीजिंग में रहा हूं। हालांकि चीन में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कोरोना महामारी ने थोड़ा परेशान किया। मैं भारत वापस चला गया, लेकिन चीन की याद हमेशा आती रही। लेकिन चीन आना संभव नहीं हुआ तो मैं न्यूजीलैंड चला गया। वहां के जीवन और संस्कृति आदि से लगाव नहीं हो पाया। अवसर मिलते ही मैं दुबारा चीन आ गया। क्योंकि विदेश में रहते हुए मैंने महसूस किया चीन कितना अच्छा है और चीनी लोग कितने मेहमाननवाज़ हैं। चीनी लोगों का व्यवहार और सुरक्षित जीवन बार-बार याद आता रहा। चीन दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। आप देर रात भी कहीं बाहर आसानी से आ-जा सकते हैं, आपको कभी कोई परेशान नहीं करता है। चीन में रहना बहुत आरामदायक है, जबकि बिजनेस भी ठीक चलता है। चीनी लोग मुसीबत के वक्त मदद के लिए तैयार रहते हैं। 

 अभी मैं पिछले कुछ समय से खुनमिंग शहर में स्थित भारतीय रेस्टोरेंट अंबर पैलेस में मैनेजर के रूप में काम कर रहा हूं। दीपक को उम्मीद है कि चीन और भारत के बीच आदान-प्रदान मजबूत होगा। दीपक चाहते हैं कि अधिक से अधिक चीन के लोग भारत जाएं और भारतीय लोग चीन आएं। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा और दोस्ती प्रगाढ़ होगी। 

दीपक कहते हैं, मुझे चीनी खाना बहुत पसंद है। चीनी खाने में विविधता बहुत हैं। अलग-अलग प्रांतों की अलग-अलग विशेषताएं हैं। मुझे बारबेक्यू और फ्राइड राइस बहुत अच्छा लगता है। साथ ही चीन में बिजनेस की व्यापक संभावनाएं हैं, यही कारण है कि हमने चीन के कई शहरों में भारतीय रेस्टोरेंट खोले हैं, जिनमें चीनी ग्राहक आते हैं और वे हमारा खाना पसंद करते हैं। 

 (अनिल पांडेय – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version