Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में चीनी दूतावास द्वारा “माई चाइना एल्बम” नामक कहानी साझाकरण कार्यक्रम आयोजित

May 19, 2024

अमेरिका में चीनी दूतावास द्वारा “माई चाइना एल्बम” नामक कहानी साझाकरण कार्यक्रम आयोजित

अमेरिका में चीनी दूतावास ने हाल ही में 5वां “माई चाइना एल्बम” पुरस्कार समारोह और ऑफ़लाइन कहानी साझाकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर, अमेरिका में चीनी राजदूत श्ये फंग ने भाषण देते हुए कहा कि चीन और अमेरिका को लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना चाहिए, लोगों-से-लोगों के बीच संचार बढ़ाना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों में गर्मजोशी और प्रोत्साहन की ऊर्जा भरनी चाहिए।

श्ये फंग के अनुसार, पिछले एक साल में इस कार्यक्रम ने चीनी और अमेरिकी लोगों के बीच दोस्ती की 100 से अधिक मार्मिक कहानियाँ एकत्र कीं और उन्हें इस मोटे “चाइना एल्बम” में संकलित किया। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका को एक-दूसरे को सही ढंग से समझना चाहिए और प्रतिद्वंद्वियों के बजाय दोस्त बनना चाहिए। दोनों देशों के बीच दोस्ती विरासत में मिलनी चाहिए और “युवाओं की शक्ति” को मजबूत करना चाहिए। यदि दोनों देशों के युवा लोग एक-दूसरे के साथ मैत्रीपूर्ण रहें,

तो चीन-अमेरिका संबंध आशावादी होंगे। कार्यक्रम में पुरस्कार भी दिये गये। साथ ही “पुराने मित्र”, “पांडा और वन्यजीव संरक्षण” और “चीनी संस्कृति” तीन विषयों पर कहानियां साझा की गयीं। “माई चाइना एल्बम” की वीडियो तस्वीरों ने अतिथियों को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि वे चीन-अमेरिका मित्रता की कहानियों का निर्माता और प्रसारक बने रहना चाहते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें