Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Turkey-Syria में फिर आया तेज भूकंप, 3 लोगों की हुई मौत, 200 से अधिक घायल

February 21, 2023

Turkey-Syria में फिर आया तेज भूकंप, 3 लोगों की हुई मौत, 200 से अधिक घायल

अंकाराः तुर्की में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने कहा है कि कल तुर्की और सीरिया में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 213 लोग घायल हो गए। भूकंप में ध्वस्त हुईं तीन इमारतों में खोज और बचाव कार्य जारी है। इन इमारतों में कुल पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।

भूकंप के ताजा मामले ने तुर्की और सीरिया के उन कुछ हिस्सों को फिर दहला दिया, जो दो हफ्ते पहले बड़े पैमाने पर आए भूकंप से तबाह हो गए थे। उस भूकंप में लगभग 45,000 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि कई इमारतें ढह गईं और उनमें रहने वाले लोग फंस गए। दोनों देशों में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन मृतकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्की के हाते प्रांत का डेनफे शहर था, जो 6 फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें