Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण-पश्चिमी जापान में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके; 6.9 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी

दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिऍक्टल स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 आंकी गई। इस भूकंप के चलते जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी है। यह भूकंप रात के 9.19 बजे आया। मौसम विभाग के अनुसार, सुनामी की लहरे एक मीटर तक पहुंच सकती है। भूकंप के कारण हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों के आर्क, रिंग ऑफ फायर और फॉल्ट लाइन के किनारे स्थित होने के कारण जापान अक्सर भूकंप की चपेट में रहता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका को यूरेनियम भंडार सौंपने की तैयारी में नेपाल सरकार! पड़ोसी देश की बढ़ी टेंशन  

Exit mobile version