Site icon Dainik Savera Times

5.6 की तीव्रता से पश्चिमी इंडोनेशिया में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। देश की मौसम, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने यह जानकारी दी। मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार आज सुबह छह बजकर पांच मिनट पर महसूस किए गए।

जिसका केंद्र पेसिसिर सेलाटन (दक्षिण तट) जिले से 36 किमी दक्षिण पूर्व में और जमीनी सतह से 82 किमी की गहराई में स्थित था। एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटकों में सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है। भूकंप के झटके नजदीकी प्रांत जंबी में भी महसूस किए गए।

Exit mobile version