सैक्रामेंटो: अमेरिका में कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने शुक्रवार को भूकंप के बाद राज्य में आपातकाल की घोषणा की।
गौरतलब है कि गुरुवार को कैलिफोर्निया के तट पर रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये जाने के बाद अमेरिका में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।