Site icon Dainik Savera Times

जापान द्वीप समूह में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, 6.3 रही तीव्रता

टोक्यो: जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में सोमवार सुबह 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:02 बजे आया, जिसकी तीव्रता ओगासावारा गांव में जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने 7 पर 3 मापी गई। भूकंप का केंद्र पश्चिमी ओगासावरा द्वीप समूह में 530 किलोमीटर की गहराई में 27.1 डिग्री उत्तर अक्षांश और 139.0 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भूकंप से सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है, किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

Exit mobile version