Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, 4.7 रही तीव्रता

राजधानी इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 98 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, स्वात, मलकंद, उत्तरी वजीरिस्तान, पाराचिनार, हंगू, चरसद्दा समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह देश भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित है। इसके चलते दक्षिण एशिया का बड़ा हिस्सा भूकंपीय रूप से सक्रिय है। इस महीने की शुरुआत में भी पाकिस्तान के कराची के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 2 मई और 13 मार्च को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। साल 2005 में पाकिस्तान ने विनाशकारी भूकंप झेला था, जब 7.4 तीव्रता के भूकंप ने 74 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली थी।

Exit mobile version