Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, 6.3 रही तीव्रता

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार की रात शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। इंडोनेशिया के मौसम जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 21.59 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का कंद्र तनिमबार द्वीप समूह रीजेंसी से 169 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में समुद्र तल के नीचे 177 किलोमीटर की गहराई पर रहा। एजेंसी ने बताया कि भूकंप को लेकर सुनामी की संभावना नहीं है और इसे लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version