Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी विशेषता वाले मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण को मजबूती से बढ़ावा दें : तिंग श्वेश्यांग

March 26, 2025

चीनी विशेषता वाले मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण को मजबूती से बढ़ावा दें : तिंग श्वेश्यांग

इंटरनेशनल डेस्क : सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने 24 से 25 मार्च तक हाईनान प्रांत में शोध किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण की भावना का गंभीरता से अध्ययन और कार्यान्वयन करना चाहिए, चीनी विशेषता वाले मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण को ठोस रूप से आगे बढ़ाना चाहिए, और नए युग में चीन के खुलेपन का नेतृत्व करने वाले एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह का निर्माण करने का प्रयास करना चाहिए।

तिंग श्वेश्यांग ने बंद ऑपरेशन की तैयारियों की जांच करने और पर्यवेक्षण मॉडल का सुधार करने और सुविधा और उपकरण निर्माण को मजबूत करने के बारे में जानने के लिए हाईनान के सामाजिक प्रबंधन सूचना मंच, हाइखो मीलान हवाई अड्डे के पोर्ट और नए बंदरगाह “दूसरी पंक्ति के पोर्ट” का दौरा किया।

तिंग श्वेश्यांग के अनुसार चीनी विशेषता वाले मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण को धीरे-धीरे खोजने और स्थिर रूप से आगे बढ़ाने के लिए हाईनान का समर्थन करना, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा लिया गया एक प्रमुख रणनीतिक निर्णय है। इस वर्ष हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह का संचालन शुरू हो रहा है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस और विस्तृत तैयारियां करनी होंगी कि सभी कार्य सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हों।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें