Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2023 चीनी वृत्तचित्र महोत्सव का सफल आयोजन

September 27, 2023

वर्ष 2023 चीनी वृत्तचित्र महोत्सव का सफल आयोजन

 

बेल्ट एंड रोड पहल की प्रस्तुति की 10वीं वर्षगांठ आने वाली है। इसके उपलक्ष्य पर चाइना मीडिया ग्रुप और लैटिन अमेरिका व कैरेबियन के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग ने 25 सितंबर को चिली के सेंटियागो स्थित आयोग के मुख्यालय में वर्ष 2023 चीनी वृत्तचित्र महोत्सव का आयोजन किया। इसका उद्देश्य वृत्तचित्र के माध्यम से मानव समुदाय के साझे भविष्य की विचारधारा दिखाना और बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण की कहानी सुनाना है।

महोत्सव में सीएमजी के अधीनस्थ सीजीटीएन द्वारा निर्मित “सपनों का नीला समुद्र बनाएं” शीर्षक वृत्तचित्र पहली बार दर्शकों के सामने आया। इस वृत्तचित्र का शूटिंग चीन और छह लैटिन अमेरिकी देशों में किया गया। इसमें बेल्ट एंड रोड पहल के ढांचे में चीन और लैटिन अमेरिका के बीच सहयोग की इच्छा दिखाई गई। सीएमजी के निदेशक शन हाईश्योंग ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2013 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बेल्ट एंड रोड पहल पेश की।

इस पहल से चीन और लैटिन अमेरिका के बीच निवेश, व्यापार, औद्योगिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया गया। विभिन्न देशों के लोगों को इससे फायदा मिला। सीएमजी देसी-विदेशी दोस्तों के साथ वृत्तचित्र के माध्यम से मानव समुदाय के साझे भविष्य की विचारधारा दिखाना चाहता है और बेल्ट एंड रोड का नया अध्याय जोड़ना चाहता है।

लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग के कार्यकारी सचिव सालाजार सिलिनाकिस ने कहा कि बेल्ट एंड रोड पहल ने अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में बहुपक्षवाद का नया आयाम जोड़ा और बुनियादी संस्थापनों के निर्माण व अनवरत विकास में योगदान किया। वर्तमान महोत्सव से चीन और लैटिन अमेरिका के बीच व्यवहारिक सहयोग में चीनी मीडिया की सक्रिय भूमिका जाहिर हुई, जो दोनों पक्षों के आम हितों के अनुरूप है।

गौरतलब है कि महोत्सव के दौरान अर्जेंटीना और चिली समेत कई लैटिन अमेरेकी देशों की मुख्य मीडिया में सीजीटीएन के 10 वृत्तचित्र प्रकाशित होंगे। इनसे राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, संस्कृति और कला आदि विभिन्न क्षेत्रों में चीन और दुनिया के साथ बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण की कहानी सुनाई जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें