Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sudan के सेना प्रमुख ने Blinken के साथ सूडानी संघर्ष, मानवीय पहुंच पर की चर्चा

May 30, 2024

Sudan के सेना प्रमुख ने Blinken के साथ सूडानी संघर्ष, मानवीय पहुंच पर की चर्चा

खारतूम: सूडानी सेना के प्रमुख और सूडान के ट्रांजिशनल सॉवरेन काउंसिल के चेयरमैन अब्दुल फतह अल-बुरहान ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ फोन पर सूडान में संघर्ष समाप्त करने और लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए निर्बाध मानवीय पहुंच की जरूरत पर चर्चा की।

काउंसिल ने एक बयान में यह जानकारी दी।मिली जानकारी के अनुसार, बयान में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने सूडान में संघर्ष समाप्त करने और मानवीय पहुंच की अनुमति देने की अपील की है। बयान के मुताबिक, ब्लिंकन की पहल पर फोन पर हुई चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने जेद्दा वार्ता को आगे बढ़ाने और पश्चिमी सूडान के नॉर्थ दारफूर प्रांत की राजधानी अल फशर में शत्रुता समाप्त करने पर भी विचार-विमर्श किया।

सूडानीज आर्म्ड फोर्सेज (एसएएफ) के प्रमुख अल-बुरहान ने ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय संबंध और सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। सूडान में पिछले साल 15 अप्रैल से एसएएफ और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच संघर्ष जारी है। मानवीय मामलों के संयोजन के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुमान के मुताबिक, इसमें अब तक 15,550 लोगों की मौत हो गई है जबकि 88 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें