Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूडान गृहयुद्ध : देश में 1,50,00,000 से अधिक बच्चे स्कूली शिशा से वंचित

November 13, 2024

सूडान गृहयुद्ध : देश में 1,50,00,000 से अधिक बच्चे स्कूली शिशा से वंचित

Sudan Civil War : राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद ने कहा कि सूडान में चल रहे संघर्ष की वजह से 1,50,00,000 से अधिक बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। परिषद के महासचिव अब्दुल कादिर अब्दुल्ला अबू ने रेड सी स्टेट की राजधानी पोर्ट सूडान में कहा, ‘हमारे यहां 15 मिलियन से अधिक बच्चे स्कूल से बाहर हैं।’ एक समाचार एजेंसी के अनुसार, अबू ने अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स RSAF) पर बच्चों के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मिलिशिया ने 2,500 से अधिक बच्चों का अपहरण किया है।

अबू ने कहा कि विस्थापन के दौरान लगभग 3,000 बच्चे मारे गए हैं, और RSAF ने अपने रैंकों में लड़ने के लिए 8,000 से अधिक बच्चों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि बच्चे सबसे कमज़ोर ग्रुप हैं और उन्हें सुरक्षा तंत्र की ज़रूरत है।

30 अक्टूबर को, सेव द चिल्ड्रन ने अपनी रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक सूडान में जारी संघर्ष की वजह पांच साल से कम उम्र के 2.8 मिलियन से अधिक बच्चे गंभीर मानवीय परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, देश के 11 मिलियन विस्थापित लोगों में से आधे से ज्यादा बच्चे हैं, जिनमें से कई शिविरों, अनौपचारिक बस्तियों, भीड़भाड़ वाले स्कूलों या सार्वजनिक इमारतों में रह रहे हैं। सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशत्र बलों (SAF) और RSAF के बीच घातक संघर्ष में उलझा हुआ है।14 अक्टूबर को जारी एक स्टेट्स रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के चलते 24,850 से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने अनुमान लगाया है कि 29 अक्टूबर तक सूडान के भीतर या बाहर 14 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें