Site icon Dainik Savera Times

Afghanistan में अचानक आई बाढ़, 33 लोगों की मौत, 27 घायल

इस्लामाबादः अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण 3 दिन में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के लिए तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने रविवार को बताया कि राजधानी काबुल और कई प्रांतों में अचानक बाढ़ आ गई है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण 600 से अधिक मकान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि करीब 200 मवेशियों की मौत हो गई है। सैक ने बताया कि बाढ़ से 800 हेक्टेयर कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है और 85 किलोमीटर से अधिक की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल और कंधार प्रांतों में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से अधिकांश में आने वाले दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है।

Exit mobile version