Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल पहुंचते ही मिला ऐसा Surprise, कि खुशी से रोने लग गया 8 साल का मासूम… VIDEO देख लोग हुए भावुक

November 5, 2023

स्कूल पहुंचते ही मिला ऐसा Surprise, कि खुशी से रोने लग गया 8 साल का मासूम… VIDEO देख लोग हुए भावुक

इंटरनेशनल डेस्क: अगर हमें कोई ऐसा सरप्राइज मिले जिसकी हमें उम्मीद न हो तो जाहिर है हम उसे देखकर भावुक हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक 8 साल के बच्चे के साथ। जब वो स्कूल पहुंचा तो एक बहुत बड़ा सरप्राइज उसका इंतजार कर रहा था और उस सरप्राइज को देखकर वो रोने लग गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Inside History (@insidehistory)

वीडियो कोलंबिया के एबेजिको का है इसमें 8 साल का एक बच्चा एंजिल डेविड जैसे ही अपने स्कूल की क्लास में पहुंचा, तभी उसके क्लासमेट्स ने उसे एक साथ बर्थडे विश करके सरप्राइज दिया। क्लासरूम को भी बहुत सुंदर सजाया गया था। जैसे ही एंजिल आता है उसके क्लासमेट बर्थडे सॉन्ग गाना शुरु कर देते हैं। यह देखकर एंजिल भावुक हो जाता है और रोने लगता है। दरअसल 8 सालों में पहली बार किसी ने ऐसे एंजिल का बर्थडे मनाया। इसलिए वह भावुक हो गया। वहीं जब एंजिल रोने लगा तो उसके सभी क्लासमेट उसके पास आए और उसे गले लगा लिया।

 

एंजिल की टीचर जानती थी कि बच्चे के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं और उसकी मां ने भी कभी उसका जन्मदिन नहीं मनाया और न ही कोई तोहफा दिया। ऐसे में एंजिल की टीचर ने बाकी टीचर्स से बात की और उसका बर्थडे मनाने का फैसला लिया। टीचर्स ने एंजिल के दोस्तों को भी इस सरप्राइज में जोड़ लिया।

 

बच्चों ने एंजिल के लिए पूरा क्लासरूम सजा दिया। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं ऐसे दोस्त और टीचर सभी को मिलें जो अपने साथी का ऐसे ध्यान रखते हैं। किसी ने टीचर की तारीफ की उन्होंने मासूम का दिन बना दिया, अब वो पूरी उम्र इस खास दिन को कभी नहीं भूलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें