Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की वैश्विक छवि पर सर्वेक्षण: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में चीनी सिद्धांतों को मिली व्यापक स्वीकृति, देश की प्रगति पर बढ़ा विश्वास

December 29, 2025

चीन की वैश्विक छवि पर सर्वेक्षण: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में चीनी सिद्धांतों को मिली व्यापक स्वीकृति, देश की प्रगति पर बढ़ा विश्वास

सोमवार को जारी “2025 चीन की वैश्विक छवि सर्वेक्षण रिपोर्ट” के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवादी पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विचार को उच्च मान्यता देता है और चीन के विकास की उपलब्धियों तथा भविष्य की भूमिका के प्रति आशावान है।

ग्लोबल टाइम्स रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में 46 देशों के लगभग 51 हज़ार 7 सौ लोगों ने भाग लिया। सर्वेक्षण में चीन द्वारा प्रस्तावित “मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण” और “हरे-भरे पहाड़ और स्वच्छ जल अमूल्य संपत्ति हैं” जैसे विचारों को लगभग 80% उत्तरदाताओं ने स्वीकृति दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 80% से अधिक उत्तरदाताओं ने वर्ष 2025 में चीन की आर्थिक वृद्धि का सकारात्मक आकलन किया और लगभग 90% ने अगले दशक में चीन की अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास पर विश्वास व्यक्त किया। तीन-चौथाई से अधिक लोगों ने चीनी जनता की परिश्रमी और नवोन्मेषी भावना की सराहना की।

वैश्विक शासन में सुधार, क्षेत्रीय शांति तथा आर्थिक-सांस्कृतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर लगभग 80% उत्तरदाताओं ने चीन से और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

अमेरिका द्वारा लगाए गए अत्यधिक टैरिफ के विरोध में 60% से अधिक उत्तरदाताओं ने चीन के दृढ़ रुख का समर्थन किया। 70% से अधिक लोगों ने भविष्य में चीन-अमेरिका संबंधों में स्थिरता या सुधार की आशा व्यक्त की।

द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में, 80% से अधिक उत्तरदाताओं ने अपने देश और चीन के बीच सामान्य या मैत्रीपूर्ण संबंध बताए, जबकि तीन-चौथाई से अधिक ने चीन की पड़ोसी देशों की नीति का सकारात्मक मूल्यांकन किया।

यह सर्वेक्षण दर्शाता है कि चीन की विकास अवधारणाओं को विश्व स्तर पर व्यापक स्वीकृति मिल रही है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चीन की प्रगति में निरंतर विश्वास तथा सकारात्मक अपेक्षाएं रखता है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें