Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Surya Grahan 2025 : आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में सूर्यग्रहण का होगा असर… बरतें ये सावधानियां

March 29, 2025

Surya Grahan 2025 : आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में सूर्यग्रहण का होगा असर… बरतें ये सावधानियां

Surya Grahan 2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो 29 मार्च 2025 को दोपहर 2:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:16 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण कुल 3 घंटे 53 मिनट तक चलेगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है, और इसे लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं। इस बार का सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। ग्रहण के दौरान कई शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं और विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

आज चैत्र मास की अमावस्या भी
आज चैत्र मास की अमावस्या भी है। साथ ही, इसी दिन शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल के पहले सूर्य ग्रहण पर कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। यह ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:16 बजे समाप्त होगा।

क्या साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा
आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रमा की छाया देश के ऊपर से नहीं गुजरेगी, जिससे भारत में इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें