Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी संसद की स्पीकर Nancy Pelosi के पति पर जानलेवा हमला करने वाले संदिग्ध ने स्वीकार नहीं किए आरोप

December 29, 2022

अमेरिकी संसद की स्पीकर Nancy Pelosi के पति पर जानलेवा हमला करने वाले संदिग्ध ने स्वीकार नहीं किए आरोप

सैन फ्रांसिस्कोः अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के घर में घुसकर उनके 82 वर्षीय पति पर हमला करने वाले संदिग्ध ने अपने खिलाफ लगे हत्या की कोशिश समेत 6 आरोपों को स्वीकार नहीं किया। प्राधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध डेविड डीपेप ने 28 अक्टूबर को पेलोसी के सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में घुसकर हमला किया था, ताकि वह पेलोसी का अपहरण कर सके। उस समय पेलोसी वाशिंगटन में थीं। डीपेप (42) ने नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर हथौड़े से हमला किया, जिसके कारण पॉल बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में न्यायाधीश ने फैसला सुनाया था कि अभियोजकों ने शुरुआती सुनवाई में पर्याप्त सबूत मुहैया कराए हैं, जिनके आधार पर मामले में आगे बढ़ा जा सकता है। डीपेप अब भी जेल में है और इस संबंधी राज्य के मामले पर 23 फरवरी को सुनवाई होगी। लोक अभियोजक के कार्यालय ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

इसके अलावा एक संघीय मामले पर भी सुनवाई जारी है और इस मामले में भी डीपेप ने आरोप स्वीकार नहीं किए हैं। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता के पद पर दो दशकों तक सेवाएं देने वाली नैंसी पेलोसी ने नवंबर में कहा था कि वह इस पद से इस्तीफा देंगी, लेकिन वह अब भी इस पद पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें