Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण कोरिया में बिल्लियों में एवियन इन्फ्लूएंजा के संदिग्ध मामले की पुष्टि

सियोल; दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक पशु आश्रय स्थल की एक बिल्ली में एवियन इन्फ्लूएंजा का संदिग्ध मामला सामने आया है। योनहाप समाचार एजेंसी ने कृषि, खाद्य और ग्रामीण मामलों के मंत्रलय का हवाला देते हुए बताया कि यह पता लगाने में लगभग दो या तीन दिन लगेंगे कि संक्रमण अत्यधिक रोगजनक था या नहीं।इस सप्ताह की शुरुआत में मध्य सियोल में एक पशु आश्रय में दो बिल्लियों के अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। यह सात सालों में स्तनधारियों के वायरस से संक्रमित होने का पहला मामला था।पता चला है कि बिल्लियों या अन्य स्तनधारियों से मानव एवियन इन्फ्लूएंजा संक्रमण नहीं हुआ है।

Exit mobile version