सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां सिडनी के एक घर में भीषण आग लग गयी और तीन बच्चों की मौत हो गई जिनमें एक दस महीने की लड़की और दो और चार साल के दो लड़के शामिल हैं। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एनएसडब्ल्यू पुलिस ने एक रिपोर्ट में बताया कि शनिवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब एक बजे घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फ्रीमैन स्ट्रीट, लालोर पार्क में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की औपचारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है। धुएं के कारण 29 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया है और 28 वर्षीय व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Sydney House Fire: सिडनी में घर में लगी भीषण आग, 3 मासूम बच्चों की जलकर हुई मौत

