Site icon Dainik Savera Times

Syria : इजराइल ने Aleppo International Airport को बनाया निशाना, 1 सैनिक की मौत

बेरूतः इजराइल ने सीरिया के अलेप्पो शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें सीरिया के एक सैनिक की मौत हो गई। हमले के बाद हवाई अड्डे का परिचालन ठप हो गया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी हैं। सीरिया की एक सरकारी समाचार समिति ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि इस हमले में दो नागरिक और पांच अन्य सैनिक घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इजराइल ने अलेप्पो के आसपास के कई स्थानों को भी निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इन हमलों के संबंध में फिलहाल इजराइल के अधिकारियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

गौरतलब है कि छह फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद देश में राहत सामग्री तथा अन्य मदद पहुंचने के लिए यह हवाई अड्डा बेहद अहम है। भूकंप में 50 हजार से अधिक लोग मारे गए थे,इनमें छह हजार से अधिक लोग सीरिया में मारे गए थे। ब्रिटेन की संस्था ‘‘सीरियन ऑब्जव्रेटरी फॉर ‘ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि हमले में हथियारों को रखने वाले एक स्थान को निशाना बनाया गया। संस्था ने यह भी कहा कि इजराइल ने अलेप्पो के दूर दराज के इलाके में एक सैन्य हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया,हालांकि सीरिया की सरकारी मीडिया ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

Exit mobile version