सीरिया के राष्ट्रपति ने नये प्रधानमंत्री की करी नियुक्ति

दमिश्क: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मोहम्मद गाजी जलाली को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार पेशे से सिविल इंजीनियर और अर्थशास्त्री जलाली (55) को एक नया मंत्रिमंडल बनाने का काम सौंपा गया है। उन्होंने हुसैन अर्नस का स्थान लिया,.

दमिश्क: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मोहम्मद गाजी जलाली को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार पेशे से सिविल इंजीनियर और अर्थशास्त्री जलाली (55) को एक नया मंत्रिमंडल बनाने का काम सौंपा गया है। उन्होंने हुसैन अर्नस का स्थान लिया, जो जून 2020 से प्रधान मंत्री थे। अर्नस की सरकार जुलाई में संसदीय चुनावों के बाद अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद से कार्यवाहक भूमिका में कार्य कर रही थी।

- विज्ञापन -

Latest News