Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाइशान माउंटेन पर्यटन स्थल ने 2025 के अपने 70 लाख भाग्यशाली पर्यटकों का स्वागत किया

October 5, 2025

थाइशान माउंटेन पर्यटन स्थल ने 2025 के अपने 70 लाख भाग्यशाली पर्यटकों का स्वागत किया

इंटरनेशनल डेस्क: 4 अक्टूबर को,चीन के च्यांगसू प्रांत से 9 वर्षीय पर्यटक शू रुईटोंग को थाइशान माउंटेन पर्यटन स्थल के 2025 वर्ष का 70 लाख पर्यटक चुना गया, जिन्हें आजीवन पर्यटन कार्ड सहित विशेष उपहार प्राप्त हुए। चीन के पांच महान पर्वतों में से प्रथम पर्वत होने के नाते, थाइशान माउंटेन ने अपनी गहन सांस्कृतिक विरासत और उच्च गुणवत्ता वाली सांस्कृतिक व पर्यटन सेवाओं के कारण हाल के वर्षों में लगातार उच्च पर्यटक संख्या बनाए रखी है –2023
और 2024 दोनों वर्ष 80 लाख से अधिक पर्यटक यहां आए, और इस वर्ष फिर से इस रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद है।

“थाइशान” मॉडल के तहत, यहां 83 ‘ए-ग्रेड’ पर्यटन स्थलों के संसाधनों को एकीकृत किया गया है। इस वर्ष लॉन्च किए गए “ओवरसीज टिकटिंग प्लेटफॉर्म” ने 39 देशों की भाषाओं और 29 मुद्राओं में भुगतान की सुविधा देकर वैश्विक पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान बनाया है। साथ ही, 5D सिनेमा, VR अनुभव और “जेड वार्म माउंटेन रोड” लाइव शो जैसी नई सुविधाओं ने पर्यटन को और आकर्षक बनाया है।

ये भी पढ़ें: LIVE: ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸ਼ਨਕਾਲ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂਆਤ — ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਗਰਮਾਹਟ

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें