Site icon Dainik Savera Times

ताइवान रक्षा मंत्रालय ने सीमा के नजदीक पता लगाई चीन के 58 सैन्य विमानों की गतिविधि

ताइपे: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने स्वशासित द्वीप के पास चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 58 विमानों और नौ जहाजों का पता लगाया है।चीन ने शनिवार को घोषणा की थी कि उसके सशस्त्र बल आठ से 10 अप्रैल तक ताइवान के आसपास के समुद्री क्षेत्र और हवाई क्षेत्र में सैन्य अभ्यास करेंगे।

चीन के अनुसार, यह अभ्यास ताइवान की स्वतंत्रता के समर्थकों के लिए एक चेतावनी है। साथ ही चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए एक उपाय है। चीन ने यह कदम ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के ग्वाटेमाला और बेलीज से वापस आने के दौरान लॉस एंजिल्स में अमेरिकी सदन के अध्यक्ष केविन मैककार्थी और अन्य सांसदों से मिलने के कुछ दिनों बाद उठाया है।

Exit mobile version