Site icon Dainik Savera Times

चीन ने 25 अक्तूबर को थाईवान की बहाली स्मृति दिवस निर्धारित किया

इंटरनेशनल डेस्क: 14वीं चनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के 18वें सत्र ने 24 अक्तूबर को मतदान से थाईवान की बहाली स्मृति दिवस स्थापित करने के फैसले का मसौदा पारित कर कानूनी रूप से 25 अक्तूबर को थाईवान की बहाली स्मृति दिवस निर्धारित किया और निर्धारिण किया कि देश विभिन्न तरीकों से स्मृति गतिविधियां आयोजित करता है।

इस फैसले में कहा गया कि वर्ष 1945 में थाईवानी बंधुओं समेत चीनी जनता ने कठोर संघर्ष कर चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवादी युद्ध की जीत हासिल की। इसके साथ थाईवान बहाल होकर मातृभूमि की गोद में फिर लौटा। थाईवान की बहाली चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध विजय की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, थाईवान पर चीन सरकार की प्रभुसत्ता की बहाली का अकाट्य प्रमाण है, थाईवान का चीन का एक भाग होने के ऐतिहासिक तथ्यों तथा कानूनी सिद्धांत श्रृंखला का एक अहम अंग है और दोनों तटों के बंधुओं का साझा गौरव तथा समग्र चीनी लोगों की स्मृति है।

विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की उपलब्धि और युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की सुरक्षा करने, एक चीन सिद्धांत पर कायम रहकर देश की प्रभुसत्ता, एकता तथा प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने का दृढ़ संकल्प दिखाने, दोनों तटों के बंधुओं की समान राष्ट्रीय ऐतिहासिक याद मजबूत करने, देशभक्ति का प्रचार करने, दोनों तटों के बंधुओं को नये युग व नये अभियान में देश के पुनरेकीकरण और राष्ट्रीय पुनरोत्थान के लिए नया यागदान देने की प्रेरणा देने के लिए चीन लोक गणराज्य संविधान के मुताबिक 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के 18वीं बैठक ने थाईवान की बहाली स्मृति दिवस स्थापित करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version