18वां स्ट्रेट्स फोरम सम्मेलन 13 जून को दक्षिण चीन के फूच्येन प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित हुआ। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के अध्यक्ष वांग हूनिंग ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।
इस मौके पर वांग हूनिंग ने कहा कि इस साल अप्रैल में महासचिव शी चिनफिंग ने चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष छंग लीवुन के साथ मुलाकात में अहम भाणष दिया। शी चिनफिंग ने थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच संबंधों का शांतिपूर्ण विकास और देश का पुनरेकीकरण कार्य बढ़ाने के लिए दिशा बतायी।
वांग हूनिंग ने कहा कि मुख्य भूमि और थाईवान एक चीन के हैं। दोनों तटों के देशबंधुओं को चीनी राष्ट्र की सामुदायिक भावना को मज़बूती से कायम रहने के साथ थाईवान की स्वाधीनता की पक्षधर और बाहरी हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करना होगा। मुख्य भूमि थाईवान के व्यापक देशबंधुओं के साथ विकास के अवसर और उपलब्धियों को साझा करना चाहती है।
वहीं, चीनी क्वोमिनतांग पार्टी के उपाध्यक्ष चांग रोंगकोंग ने कहा कि दोनों तटों के देशबंधु सब चीनी राष्ट्र के हैं। आशा है कि दोनों तटों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

