Site icon Dainik Savera Times

ताइवान के नए राष्ट्रपति ने चीन से सैन्य धमकियां न देने का किया अनुरोध

ताइपे: ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने पद संभालने के बाद अपने पहले भाषण में चीन से इस स्व:शासित द्वीप के खिलाफ सैन्य धमकी न देने का अनुरोध किया। चीन, ताइवान पर अपना दावा जताता है। लाई ने इस साल की शुरुआत में चुनाव जीतने के बाद सोमवार को एक समारोह में पद की शपथ ली।

वह अपेक्षाकृत उदारवादी नेता हैं जिनसे चीन के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने की कोशिश करते हुए ताइवान की वास्तविक स्वतंत्रता नीति को जारी रखने की उम्मीद है। उन्होंने साई इंग-वेन का स्थान लिया है जिन्होंने कोविड-19 महामारी और चीन की बढ़ती सैन्य धमकियों के बावजूद आठ साल तक देश के आर्थिक और सामाजिक विकास का नेतृत्व किया।

Exit mobile version