Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों की वार्ता पेइचिंग में सम्पन्न

January 29, 2026

चीन और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों की वार्ता पेइचिंग में सम्पन्न

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 28 जनवरी को पेइचिंग में अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वार्ता के दौरान वांग यी ने कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने दो बार मुलाकात की और चीन-अज़रबैजान सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को विकास रणनीतियों के संयोजन को मजबूत करते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ “बेल्ट ऐंड रोड” पहल के तहत सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे दोनों देशों के आधुनिक निर्माण को नई गति मिल सके। वांग यी ने यह भी कहा कि चीन अज़रबैजान द्वारा इस वर्ष एशिया में पारस्परिक संवाद और विश्वास निर्माण के उपायों पर आयोजित सम्मेलन (CICA) के सफल आयोजन का समर्थन करता है।

अज़रबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव ने अपने वक्तव्य में कहा कि अज़रबैजान, राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और ‘वैश्विक शासन के ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ में सक्रिय रूप से भाग लेने को तैयार है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अज़रबैजान सदैव ‘एक चीन’ सिद्धांत का पालन करता है और व्यापार, निवेश, पारस्परिक संपर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा तथा पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग के विस्तार के लिए उत्सुक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें