Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप की हत्या की साजिश के आरोपी को इजराइली पर्यटकों को भी निशाना बनाने का दिया गया था जिम्मा : अधिकारी 

November 10, 2024

ट्रंप की हत्या की साजिश के आरोपी को इजराइली पर्यटकों को भी निशाना बनाने का दिया गया था जिम्मा : अधिकारी 
Targeting Israeli Tourist : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमेरिकी खुफिया ब्यूरो (FBI) द्वारा गिरफ्तार किए गए एक ईरानी नागरिक को ईरानियों ने श्रीलंका में इजराइली पर्यटकों को निशाना बनाने का भी काम सौंपा था। अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी सांझा की है।
ईरान के फरहाद शकेरी के खिलाफ ट्रंप की हत्या की साजिश में कथित संलिप्तता के संबंध में शुक्रवार को आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी। शकेरी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का सदस्य है। वह फिलहाल फरार है और माना जा रहा है कि वह तेहरान में है।
न्याय विभाग ने कहा, ‘‘उसे श्रीलंका में इजराइली पर्यटकों को निशाना बनाने का भी काम सौंपा गया था।’’ संघीय अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार शकेरी को IRGC ने श्रीलंका में इजराइली पर्यटकों को निशाना बनाने और अक्टूबर 2024 में सामूहिक गोलीबारी की योजना बनाने के लिए कहा था।
अमेरिका और इजराइल की सरकारों ने पिछले माह सार्वजनिक रूप से यात्रियों को अरुगम खाड़ी क्षेत्र में पर्यटक स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए जाने के खतरों के बारे में चेतावनी दी थी और उसके ठीक बाद श्रीलंकाई अधिकारियों ने इन चेतावनियों के मद्देनजर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की सूचना दी।
न्याय विभाग ने कहा कि 28 अक्टूबर को अमेरिका और इजराइल की सरकारों की ओर से सार्वजनिक यात्री चेतावनियां जारी होने और श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा सीसी-2 की गिरफ्तारी के बाद, शकेर ने FBI को बताया कि उसने पहले सीसी-2 को श्रीलंका में इजराइली वाणिज्य दूतावास की निगरानी करने का काम सौंपा था। शकेर ने बताया कि वह और सीसी-2 जेल में साथ में थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें