Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

TAX डेटा से मिल रहे चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार जारी रहने के संकेत

March 12, 2025

TAX डेटा से मिल रहे चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार जारी रहने के संकेत

इंटरनेशनल डेस्क : 11 मार्च को चीनी राज्य कराधान प्रशासन से मिली ख़बर के अनुसार वैट चालान डेटा से पता चलता है कि अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक, राष्ट्रीय कॉर्पोरेट बिक्री राजस्व वृद्धि दर 2024 की तीसरी तिमाही से 1.1 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई है और आर्थिक सुधार की प्रवृत्ति जारी रही है। सितंबर 2024 के अंत से, एकमुश्त वृद्धिशील नीतियां लागू होना जारी है, और प्रारंभिक चरण में जारी मौजूदा नीतियों के कार्यान्वयन ने प्रभावी रूप से बाजार के विश्वास को बढ़ाया है और आर्थिक विकास की गति को बढ़ाया है।

आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण उद्योग में लगातार वृद्धि हुई है, जिसमें उपकरण विनिर्माण ने मज़बूत सहायक भूमिका निभाई है। अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक, विनिर्माण उद्योग की बिक्री राजस्व में 3.6% की वृद्धि हुई। इसी अवधि के दौरान, उच्च तकनीक उद्योगों की बिक्री राजस्व में 10.6% की वृद्धि हुई। इसके अलावा, देश भर में उद्यमों द्वारा खरीदी गई मशीनरी और उपकरणों की मात्रा में 7.1% की वृद्धि हुई। आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संरक्षण सेवाएं तेजी से बढ़ रही हैं तथा स्वच्छ ऊर्जा उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें