ब्रांडिंग, आधुनिकीकरण और बुद्धिमत्ता से संचालित चाय उद्योग

चाय की उत्पत्ति चीन में हुई और यह दुनिया भर में लोकप्रिय है। यह न केवल इतिहास और संस्कृति को जोड़ने वाला एक "चीनी बिजनेस कार्ड" है, बल्कि दुनिया भर में साझा किया जाने वाला एक स्वास्थ्यवर्धक पेय भी है।

चाय की उत्पत्ति चीन में हुई और यह दुनिया भर में लोकप्रिय है। यह न केवल इतिहास और संस्कृति को जोड़ने वाला एक “चीनी बिजनेस कार्ड” है, बल्कि दुनिया भर में साझा किया जाने वाला एक स्वास्थ्यवर्धक पेय भी है। चाय उद्योग चीन में एक पारंपरिक कृषि और आर्थिक विशेषता उद्योग है। हाल के वर्षों में, चाय संस्कृति, चाय उद्योग और चाय प्रौद्योगिकी के समन्वित विकास की अवधारणा के मार्गदर्शन में, चीन में चाय उद्योग के परिवर्तन, उन्नयन और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाया जा रहा है।

चीन के चाय उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए ब्रांडिंग ही एकमात्र तरीका है।
चीनी चाय प्रसार संघ के डेटा के मुताबिक, वर्ष 2023 में चीन के चाय उद्योग ने अच्छी विकास गति बनाए रखी। पूरे देश में चाय उद्योग से संबंधित भूमि का कुल क्षेत्रफल 5.15 करोड म्यू यानी 34.33 लाख हैक्टेयर पहुंचा, जो वर्ष 2022 की तुलना में 5 प्रतिशत की वृद्धि है। चीन में चाय उद्योग का कृषि उत्पादन मूल्य 3.3 खरब युआन के करीब पहुंचा, जो वर्ष 2022 की तुलना में 33.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वहीं, चाय की कुल घरेलू बिक्री मात्रा 24 लाख टन पहुंची, जो मूल रूप से वर्ष 2022 के समान है और वर्ष 2023 में चीन में चाय की कुल घरेलू बिक्री राशि 3.3467 खरब युआन पहुंची। चीन में विभिन्न प्रकार के चाय उत्पादन और संचालन इकाइयों की कुल संख्या लगभग 15.4 लाख पहुंची, इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक चाय कंपनियों के पास अपने स्वयं के ब्रांड हैं। चीन के पारंपरिक लाभप्रद और विशिष्ट उद्योग के रूप में, चाय उद्योग आर्थिक विकास को बढ़ाने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण पुनरोद्धार में सहायता करने में एक अहम भूमिका निभाता है।

चाय उद्योग के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में, चाय ब्रांड भी चाय उद्योग के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति है। नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों के प्रस्ताव से चाय उद्योग के मानकीकरण, मशीनीकरण, डिजिटल इंटेलिजेंस और ब्रांडिंग में पर्याप्त उन्नयन होगा। अगले चरण में, चीन अपने चाय उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्राप्त करने के लिए चाय संस्कृति, चाय उद्योग और चाय प्रौद्योगिकी के समन्वित विकास की अवधारणा को लागू करना जारी रखेगा।

चाय उद्योग कई स्थानों पर “बिजनेस कार्ड” और आर्थिक विकास का स्तंभ बन गया है।
हाल के वर्षों में, चीन के क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश के वुचोउ शहर ने चाय पौधों, चाय किसानों, चाय उद्यमों और चाय दुकानों पर ध्यान देते हुए एक संपूर्ण उद्योग श्रृंखला सोच के साथ अपना उद्योग विकसित किया है। वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक, इस शहर में उत्पादित प्रसिद्ध चीनी चाय ल्यूपाओ चाय की बिक्री सालाना 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ी।
हाल के वर्षों में, जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य जागरूकता मजबूत होती जा रही है, पेय पदार्थ बाज़ार में शुगर-फ्री एक विकास प्रवृत्ति बनी है।

पिछले तीन वर्षों में, चीन में शुगर-फ्री चाय तेजी से विकसित हुई है। वर्ष 2023 में शुगर-फ्री चाय पेय की विकास दर 110 प्रतिशत पहुंची और बिक्री की कुल मात्रा 10 अरब युआन से अधिक पहुंची। वहीं, चीन में शुगर-फ्री चाय पेय की निर्यात मात्रा में भी काफी वृद्धि हुई है। वहीं, चाय बागानों में कार्बन पृथक्करण भविष्य में चाय उद्योग का एक नया आकर्षण बन सकेगा। आम आदमी के शब्दों में, चाय किसानों या चाय कंपनियों के स्वामित्व वाले चाय बागानों द्वारा अवशोषित कार्बन डाइऑक्साइड को भी वस्तुओं के रूप में पैक किया जा सकता है और कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करने या उत्सर्जित करने वाली कंपनियों को बेचा जा सकता है।

इस तरह, चाय बागान न केवल चाय बेच सकेंगे, बल्कि “वायु भी बेच सकेंगे”। 18 अप्रैल 2023 को, आईएसओ 20715 “चाय वर्गीकरण” अंतर्राष्ट्रीय मानक आधिकारिक तौर पर प्रख्यापित हुआ। यह दर्शाता है कि चीन की छह प्रमुख चाय वर्गीकरण प्रणालियों को आईएसओ अंतरराष्ट्रीय मानकों में अपग्रेड किया गया है। यह चीनी चाय मानकों के अंतर्राष्ट्रीयकरण में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसका मतलब है कि चीनी चाय का मानक दुनिया का भविष्य का मानक बन जाएगा।

इसके अलावा, ऑनलाइन बाजार के तेज़ विकास से प्रभावित होकर, पारंपरिक चाय परिसंचरण मॉडल और आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली में भी गहरा बदलाव आएगा। दरअसल, हाल के सालों में, कुछ नए ऑनलाइन चाय आपूर्ति श्रृंखला मंच उभरने लगे हैं। चीन में चाय उद्योग में एक नया सर्कुलेशन पैटर्न आकार ले रहा है। जैसे-जैसे अधिक से अधिक चीनी चाय वैश्विक बाजार में प्रवेश करती है, अधिक से अधिक विदेशी लोग चीनी चाय को पसंद करने लगे हैं। “2024 विदेशी लोगों द्वारा पसंदीदा चीनी चाय ब्रांड” रिपोर्ट के मुताबिक,

फूच्येन प्रांत की आनशी काउंटी में उत्पादित थ्येक्वानयिन चाय, युन्नान प्रांत के फुअर शहर में उत्पादित फुअर चाय और फूच्येन व च्यांगशी दोनों प्रांतों के बीच वुइशान पर्वत क्षेत्र में उत्पादित ताहोंगफाओ चाय न केवल विदेशी लोगों द्वारा पसंदीदा चाय ब्रांड बने हैं, बल्कि विदेशी लोगों द्वारा पसंदीदा क्षेत्रीय सार्वजनिक ब्रांड भी बने हैं। भविष्य में, चाय संस्कृति के विकास को उत्पादों, ज्ञान, अवधारणाओं, प्रमाणपत्रों व प्रथाओं के आउटपुट से उत्पाद शक्ति, जीवन शैली और पूर्ण-प्रक्रिया अनुभव के आउटपुट में उन्नत किया जाएगा। चाय संस्कृति “उत्पाद शक्ति” के लिए प्रतिस्पर्धा के “गहरे पानी क्षेत्र” में प्रवेश करेगी।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News