इंटरनेशनल डेस्क: चीन ने बुधवार को दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत स्थित शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग मार्च 3बी वाहक रॉकेट से सफलता से दूरसंचार तकनीक परीक्षात्मक उपग्रह-14 प्रक्षेपति किया। उपग्रह सुचारू ढंग से निर्धारित कक्षा में पहुंचाया गया और प्रक्षेफण कार्य पूरी तरह सफल रहा ।
बताया गया है कि तकनीकी परीक्षात्मक उपग्रह14 मुख्य तौर पर उपग्रह दूर संचार ,रेडियो व टीवी प्रॉडकास्टिंग और डेटा ट्रेंसमिशन में प्रयुक्त किया जाता है और संबंधित तकनीकों की परीक्षा व पुष्टि करता है। यह लांग मार्च श्रृंखलात्मक वाहक की 558वीं उड़ान है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

