Site icon Dainik Savera Times

South Africa में निर्माणाधीन मंदिर धराशायी, 4 लोगों की गई जान

hindu temple collapses in south africa

hindu temple collapses in south africa

इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंज़िला हिंदू मंदिर गिर गया। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक 52 साल का भारतीय मूल का व्यक्ति भी शामिल है दरअसल, ईथेक्विनी के उत्तर में रेडक्लिफ में एक खड़ी पहाड़ी पर बने न्यू अहोबिलम टेम्पल ऑफ प्रोटेक्शन का शुक्रवार को विस्तार किया जा रहा था, इसी दौरान इमारत का हिस्सा गिर गया।

कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मलबे में कितने मजदूर दबे हैं। इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि, शनिवार को बचावकर्मियों दो और लोगों के लाश मिली, जिसके बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: वोट चोरी को लेकर राजधानी में आज कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल-खरगे समेत ये दिग्गज नेता लेंगे हिस्सा

स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि चार मृतकों में से एक की पहचान विक्की जयराज पांडे के रूप में हुई है, जो मंदिर ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव सदस्य और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के मैनेजर थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मृतक विक्की जयराज पांडे लगभग दो साल पहले मंदिर बनने के बाद से ही इसके डेवलपमेंट में शामिल थे। मंदिर से जुड़ी चैरिटी संस्था फूड फॉर लव के डायरेक्टर सनवीर महाराज ने भी उनकी मौत को कन्फर्म किया है।

गुफा की तरह है मंदिर का डिजाइन

गौरतलब है कि मंदिर को एक गुफा के तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें भारत से लाए गए पत्थरों लगाए गए हैं। इस मंदिर को बनाने वाले परिवार ने दावा किया था कि इसमें भगवान नृसिंहदेव की मूर्ति होगी।

VIDEO: Narnaul बना किन्नरों का अखाड़ा, क्यों करना पड़ा प्रोटेस्ट

Exit mobile version