Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन की जेलों में रेडियोधर्मी गैस के कारण लगभग 200 कैदियों का अस्थायी स्थानांतरण

March 11, 2024

ब्रिटेन की जेलों में रेडियोधर्मी गैस के कारण लगभग 200 कैदियों का अस्थायी स्थानांतरण

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंसटाउन शहर में एचएमपी डार्टमूर पुरुष जेल ने रेडॉन गैस नामक रेडियोधर्मी पाए जाने के कारण नवंबर और फरवरी के बीच 184 कोठरियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया और 194 कैदियों को स्थानांतरित कर दिया। यह जानकारी स्काई न्यूज ने दी। प्रसारक ने जेल के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि,

नियमित जांच में रेडॉन गैस के सामान्य स्तर से ज्यादा पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर कई कैदियों को स्थानांतरित कर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि इमारत में रेडॉन के स्तर को स्थायी रूप से कम करने के काम के बीच कैदियों का स्थानांतरण एक अस्थायी उपाय है। प्रसारक के अनुसार, विकिरण के स्तर में वृद्धि का कारण हवा में ग्रेनाइट की उच्च सांद्रता हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें