Site icon Dainik Savera Times

सी909 के व्यावसायिक संचालन के दस वर्ष

China News

China News

चीन में निर्मित कमर्शियल एयरक्राफ्ट सी909 के व्यावसायिक संचालन के 10 वर्ष हो चुके हैं। कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना (कोमैक) ने 28 जून को कहा कि अब तक कुल 186 सी909 विमान डिलीवर किए जा चुके हैं। सी909 चीन में क्षेत्रीय हवाई परिवहन का मुख्य विमान बन गया है।

बताया जाता है कि सी909 एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट वर्ष 2002 में शुरू किया गया था और इसकी पहली उड़ान वर्ष 2008 में हुई। चीन द्वारा स्वनिर्मित 90 सीट वाला मध्यम से कम दूरी का टर्बोफैन रीजनल एयरलाइनर होने के नाते सी909 मुख्य रूप से छोटे और मध्यम आकार के शहरों और हब एयरपोर्ट के बीच परिवहन का काम करता है।

वर्ष 2016 में सी909 का व्यावसायिक संचालन शुरू हुआ। यह आधिकारिक तौर पर नागरिक उड्डयन परिवहन में शामिल हुआ। अब तक कुल मिलाकर इसके 860 से ज़्यादा हवाई मार्ग शुरू किए गए हैं और 180 से ज़्यादा शहरों में सेवा दी जाती है। रोज़ाना औसतन 500 से अधिक उड़ानें संचालित की जाती हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version