Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

दस वर्षों के मछली पकड़ने पर प्रतिबंध नए युग में “यांग्त्ज़ी नदी का गीत” गाता है

यांग्त्ज़ी नदी की पारिस्थितिक पर्यावरण की सुरक्षा और बहाली को मजबूत करने, संसाधनों के तर्कसंगत रूप से उपयोग को बढ़ावा देने, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व और चीनी राष्ट्र के सतत विकास के लिए 26 दिसंबर, 2020 को चीन का पहला नदी बेसिन कानून “यांग्त्ज़ी नदी संरक्षण कानून” स्थापित किया गया और 1 मार्च, 2021 को लागू हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बहुत महत्व देते हैं और उन्होंने निर्देश दिया कि “यांग्त्ज़ी नदी में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध समग्र विकास और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है।”

1 जनवरी, 2020 से चीन ने यांग्त्ज़ी नदी में “मछली पकड़ने पर दस साल का प्रतिबंध” लागू किया। यांग्त्ज़ी नदी में सैकड़ों हजारों मछुआरे नौकरी बदली है और उनमें से कई मछुआरे से रक्षक बन गए। पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यांग्त्ज़ी नदी पर दो साल के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाने के बाद से, यांग्त्ज़ी नदी में जैव विविधता के संरक्षण ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। यांग्त्ज़ी फ़िनलेस पोरपॉइज़ की जांच और संरक्षण यांग्त्ज़ी नदी संरक्षण कार्य और यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने का एक सूक्ष्म जगत है। हाल के वर्षों में चीन के नानचिंग और वूहान शहर जैसे यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य धारा के क्षेत्रों में यांग्त्ज़ी फ़िनलेस पोरपॉइज़ काफी वृद्धि हुई है। यांग्त्ज़ी नदी बेसिन में, यांग्त्ज़ी फ़िनलेस पोरपॉइज़ के संरक्षण से संबंधित 13 प्रकृति भंडार स्थापित किए गए हैं, जो यांग्त्ज़ी फ़िनलेस पोरपॉइज़ के वितरण जल के 40 प्रतिशत को कवर करते हैं। यांग्त्ज़ी नदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और एशिया की सबसे बड़ी नदी है। यह चीनी राष्ट्र की मातृ नदी है। इसमें जलीय जीवों की 4,300 से अधिक प्रजातियाँ हैं, जिनमें मछलियों की 400 से अधिक प्रजातियाँ शामिल हैं, यांग्त्ज़ी नदी की पारिस्थितिक स्थिति विशेष है और इसकी सुरक्षा का बहुत महत्व है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Exit mobile version