Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें कौन है आतंकी ‘अमीर हमजा’… जिसको न्यूज चैनल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

April 16, 2026

जानें कौन है आतंकी ‘अमीर हमजा’… जिसको न्यूज चैनल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक बार फिर अज्ञात हमलावरों ने दहशत फैला दी। कुछ हमलावर अचानक आए, उन्होंने निशाना साधा और फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। यह घटना लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुई, जहां भारत के पुराने दुश्मन माने जाने वाले अमीर हमजा को गोली मार दी गई।

कौन है अमीर हमजा?
अमीर हमजा एक कुख्यात आतंकी है, जिसका नाम कई आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सदस्य माना जाता है, जिसे उसने हाफिज सईद के साथ मिलकर बनाया था। भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों में भी उसका नाम सामने आया है।

अफगान मुजाहिदीन से जुड़ाव
अमीर हमजा अफगान मुजाहिदीन का हिस्सा रह चुका है और उसे इस क्षेत्र का अनुभवी माना जाता है। वह लंबे समय से कट्टर विचारधारा से जुड़ा रहा है और इसी वजह से कई लोगों को प्रभावित भी करता रहा है।

भाषण और लेखन के लिए मशहूर
अमीर हमजा अपने जोशीले भाषणों और कट्टर सोच वाली लिखाई के लिए जाना जाता है। उसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई किताबें लिखी हैं। उसकी एक प्रसिद्ध किताब 2002 में प्रकाशित हुई थी, जिसका नाम “काफिला दावत और शहादत” है।

लश्कर-ए-तैयबा में भूमिका
लश्कर-ए-तैयबा एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है, जिसे अमेरिकी वित्त विभाग ने भी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमीर हमजा इस संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य रहा है। उसकी जिम्मेदारियों में आतंकियों के लिए फंड जुटाना, नए लोगों की भर्ती करना और पकड़े गए आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत करना शामिल था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें