Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी और 2 आतंकवादी मारे गए

August 4, 2025

पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी और 2 आतंकवादी मारे गए

सवेरा: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार तड़के एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी और दो आतंकवादी मारे गए तथा चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 2:30 बजे प्रांत के बन्नू जिले में हुयी, जहाँ आतंकवादियों ने अचानक पुलिस चौकी पर मध्यम और भारी हथियारों से गोलीबारी कर दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और लगभग 30 मिनट तक गोलीबारी जारी रही ।

इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने गोलीबारी में मारे गए दो अज्ञात आतंकवादियों के शव बरामद किए। सूत्रों के अनुसार, हमले के दौरान आतंकवादियों के एक अन्य समूह ने उसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुलिस गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में आज हनी सिंह का कॉन्सर्ट, कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें