यरूशलम: इजराइल के रक्षा मंत्री ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी समूह हमास ने इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस युद्ध में ‘‘इजराइल जीतेगा।’’ तेल अवीव में इजराइली सैन्य मुख्यालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने चेतावनी दी कि हमास ने आज सुबह दक्षिणी और मध्य इजराइल में रॉकेट हमला करके ‘‘बड़ी गलती की है।’’ गाजा पर शासन करने वाले उग्रवादी समूह हमास और इजराइल के बीच वर्षों में सबसे गंभीर तनाव में से एक में, हमास के बंदूकधारियों ने कई स्थानों पर सीमा पार कर इजराइल में घुसपैठ की। गैलेंट ने कहा, ‘‘इजराइल इस युद्ध में जीत हासिल करेगा।’’
आतंकवादी समूह हमास ने इजराइल में रॉकेट हमला करके ‘‘बड़ी गलती की: रक्षा मंत्री योव गैलेंट

