Site icon Dainik Savera Times

टेस्ला शांगहाई में एक नए ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाने का करेगी निर्माण

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने 9 अप्रैल को शांगहाई में घोषणा की कि वह अपना निवेश बढ़ाएगी और शांगहाई में एक नए ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाने का निर्माण करेगी। इस सुपर कारखाने का निर्माण 2023 की तीसरी तिमाही में शुरू किया जाएगा और 2024 की दूसरी तिमाही में उत्पादन शुरू होगा।

उसी दिन शांगहाई में टेस्ला के नए ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाने का हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार सुपर कारखाना टेस्ला की अल्ट्रा-लार्ज कमर्शियल एनर्जी स्टोरेज बैटरी बनाने की योजना बनाएगी। प्रारंभिक योजना प्रति वर्ष वाणिज्यिक ऊर्जा भंडारण बैटरी के 10 हज़ार सेट का उत्पादन करना है, इसके ऊर्जा भंडारण की क्षमता लगभग 40 गीगावाट घंटे होगा। टेस्ला के अनुसार, नया ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाना उद्यमों को ऊर्जा एकीकरण समाधानों को लगातार समृद्ध करने और वैश्विक लेआउट को अनुकूलित करने में मदद करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version