Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 20 से अधिक बच्चे लापता

July 5, 2025

भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 20 से अधिक बच्चे लापता

Texas Floods : मध्य टेक्सास में रात भर भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ में ग्वाडालूप नदी के किनारे समर कैंप के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक बच्चे लापता हो गए। टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लड़कियों के लिए एक निजी ईसाई समर कैंप, कैंप मिस्टिक में वर्तमान में ‘‘लगभग 23’’ बच्चे लापता हैं। इस कैंप में लगभग 750 बच्चे हैं।

उन्होंने कहा कि कम से कम 14 हेलीकॉप्टर, 12 ड्रोन और 500 से अधिक लोग कैंप के आसपास खोज कर रहे हैं। कई वयस्कों और बच्चों को पास के पेड़ों से बचाया गया है। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि भीषण बाढ़ के कारण काउंटी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। लीथा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि काउंटी में और मौतें होंगी।

केरविले सिटी मैनेजर डाल्टन राइस ने कहा, ‘‘हम अभी भी सक्रिय रूप से उन लोगों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं जो बाहर हैं और जिन्हें सहायता की आवशय़कता है।’’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें